पाकुड़िया। पाकुड़िया बाजार स्थित रामसीता मंदिर प्रांगण में शुक्रवार को मंदिर कमिटि की ओर से छठिहार महाभोज का आयोजन हुआ। मौके पर पाकुड़िया मुख्यालय सहित प्रखंड क्षेत्र के मोंगलाबान्ध, पारुलिया , चौकिसाल,रामदेवकुंडी, गणपुरा,फुलझींझरी ,बड़ासिंहपुर,बेनाकुड़ा आदि दर्जनों गाँवो से हजारों की संख्या में महिला, पुरुष, बुजुर्ग, बच्चे मंदिर पहुंच कर महाभोज में शामिल होकर महाप्रसाद प्रसाद ग्रहण किया। इसके पूर्व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मंदिर में स्थापित भगवान श्री कृष्ण, रामसीता, लक्ष्मण, हनुमान की प्रतिमा को भोग लगाया गया ।इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण प्रारंभ किया गया । इस अवसर पर मंदिर कमिटि के शंभु भगत,सुबोध भगत, अंगूर गुप्ता , राजेश गुप्ता (पप्पू), गुड्डू चौधरी, कृष्ण गुप्ता, राजा गुप्ता, दीना गुप्ता, मनीष भगत आदि दर्जनो कार्यकर्ताओं ने छठिहार महाभोज का आयोजन में सक्रिय भूमिका निभायी । भोज में शामिल होने के पूर्व श्राद्धालुओ ने मंदिर में माथा टेककर दान की और आशीर्वाद लिया।





