Search

April 27, 2026 7:21 am

मुखिया रसका हाँसदा ने आधा दर्जन गांव के लोगों को किया जागरूक

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमान मरांडी के निर्देश पर आगामी 24नवंबर से शुरू होने जा रही आपकी योजना,आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर जामजोड़ी पंचायत के मुखिया रसका हाँसदा ने अपने पंचायत के गांव में लोगों के बीच पहुंचकर जागरूक करना शुरू कर दिए हैं। मुखिया रसका हांसदा ने बताया कि आगामी 9दिसंबर को जामजोड़ी पंचायत में आपकी योजना,आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम होना है जिसमें ग्रामीणों के बीच पहुंचकर कार्यक्रम में अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए लोगों को अपील किया जा रहा है। उन्होंने कहा शनिवार को पिपरा, दरबारपुर, चीनपाड़ा, डूमरहीड़ सहित अन्य गांवों में पहुंचकर सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याण कारी योजनाओं के लाभ सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में पहुंचकर अधिक से अधिक लाभ लेने को लेकर जागरूक किया। साथ ही आबुवा आवास के बारे में विस्तार पूर्वक बताया एवं अधिक से अधिक लोगों को शिविर में पहुंचकर आवेदन करने की बात कही।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!