Search

April 30, 2026 10:28 pm

भटक रही विक्षिप्त माँ व पुत्र को चाइल्ड लाइन ने लिया जिम्मा

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड): हिरणपुर प्रखंड अंतर्गत गोपालपुर में भटक रहे विक्षिप्त माँ व इनकी दो वर्षीय पुत्र को रविवार को स्थानीय लोगो ने पनाह देकर चाइल्ड लाइन के हवाले किया। शनिवार शाम से ही गांव में करीब 30 वर्षीया महिला को विक्षिप्त अवस्था मे ग्रामीणों ने धूमते देखा। इसके साथ दो वर्षीय एक बच्चा भी है। रविवार सुबह गांव के दुर्गा मंदिर समीप दोनो को पाए जाने पर ग्रामीणों ने तुरन्त चाइल्ड लाइन को सूचित किया। विक्षिप्त महिला ने अपना नाम यमुना मण्डल, मायके पाथरघट्टा बंगाल बताई। पर अपना घर बता नही पाई। सूचना पाकर पहुंचे चाइल्ड लाइन की टीम दोनो को अपने साथ पाकुड़ लेकर गया। इस सम्बंध में जन लोककल्याण परिषद के अध्यक्ष विनोद कुमार प्रमाणिक ने बताया कि महिला व बच्चे को विक्षिप्त अवस्था मे पाकुड़ बाजार में ही घूमते पाया गया था। जिसे चाइल्ड लाइन के द्वारा सुरक्षित रखा गया था , पर बीते 28 अगस्त को अचानक महिला अपने बच्चे को लेकर निकल गई थी। इसकी काफी खोजबीन भी किया गया था। महिला व बच्चे की घर -परिवार की पता लगाया जा रहा है।जिससे कि दोनों को सकुशल उसके घर मे पहुंचाया जा सके।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!