Search

June 17, 2026 7:40 pm

डी ए वी विद्यालय में बाल सांसद चुनाव में बच्चों ने किया मतदान

सुदीप कुमार त्रिवेदी

पाकुड़, स्कूली बच्चों के जीवन कौशल विकास, नेतृत्व व निर्णय क्षमता एवं विद्यालय प्रबंधन में सहभागिता के तहत बुधवार को डी ए वी पब्लिक स्कूल पाकुड़ के प्रांगण में बाल सांसद का चुनाव लोकतांत्रिक तरीके से किया गया। इस चुनाव में विद्यालय को सुचारू रूप से चलाने हेतु हेड गर्ल, हेड ब्वॉय, लिट्रेरी सेक्रेटरी, हाउस कैप्टन, वाइस कैप्टन, कल्चरल सेक्रेटरी एवं स्पोर्ट्स सेक्रेटरी आदि पदों में चुनाव हेतु बच्चों ने इलेक्ट्रॉनिक पद्धति से अपना मत डाला। वहीं वर्ग सिक्स से अष्टम तक के बच्चों ने घर से ही ऑन लाइन वोटिंग करके इस मतदान में भाग लिया। बाल सांसद चुनाव के संयोजक सह प्राचार्य डॉ विश्वदीप चक्रवर्ती ने बताया कि लोकतंत्र में चुनाव अति महत्वपूर्ण है। यह बाल सांसद बच्चों का मंच है एवं इसके गठन से स्कूल की साफ सफाई, समय पर प्रार्थना सभा , नियमित ढंग से खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के सफल आयोजन को बल मिलता है। इस चुनाव का परिणाम शुक्रवार को घोषित किया जाएगा। चुनाव में भाग लेने वाले बच्चों में तनवीर आलम,हर्ष भगत, जिज्ञासा मिश्रा, शिवानी सिंह, आयन अहमद, संप्रिति सरकार, तमन्ना, अदविता रंजन, तान्या भारती आदि छात्र रहे।

img 20240502 wa00091673220969859670752

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!