Search

February 4, 2026 8:56 pm

दो आंगनबाड़ी केंद्रों का उद्घाटन, बच्चों को मिलेगी बेहतर सुविधा।

इकबाल हुसैन

महेशपुर प्रखंड के बास्केंद्री पंचायत के बास्केंद्र गांव में नव निर्मित दो आगनवाड़ी केंद्र का प्रखंड प्रमुख शुभ लक्ष्मी मुर्मू,बीडीओ डॉ.सिद्धार्थ शंकर यादव,जिप सदस्य समसुन मुर्मू ने संयुक्त रूप से फीता काट कर एवं नारियल फोड़ कर उद्घाटन किया।प्रखंड प्रमुख शुभ लक्ष्मी मुर्मू ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र भवन नहीं रहने के कारण यहां के नौनिहाल बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। यहां के नौनिहालों के परेशानियों को देखते हुए विभाग के द्वारा मनरेगा योजना के तहत आंगनबाड़ी केंद्र भवन का निर्माण कराया गया। अब नौनिहाल बच्चे छत के नीचे अपना पठन-पाठन करेंगे।वहीं जिप सदस्य समसून मुर्मू ने हेमंत सरकार के द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि सरकार के द्वारा अब नौनिहालों जो आंगनबाड़ी केंद्र में पठन- पाठन करते हैं, उसके लिए भी अब भवन का निर्माण करा रहे हैं। ताकि नौनिहालों को भी छत के नीचे रहकर अपना पठन पाठन का कार्य कर सके।वही इस दो आगनवाड़ी केंद्र को समाज कल्याण एवं मनरेगा के अभिसरण से बनाया गया । ताकि लोगो को जागरूक किया जा सके । वही बाल विकास परियोजना विभाग को हस्तगत कराया गया । इस मौके पर बीपीआरओ प्रशंजित मंडल,मुखिया निर्मल,पंचायत सचिव नाथानियाल हेंब्रम समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

img 20250505 wa00015909137588273756060
img 20250505 wa00008549391777116674406

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर