Search

September 25, 2026 11:31 pm

घर की खिड़की पर मिला कोबरा, वन विभाग की टीम ने सुरक्षित किया रेस्क्यू।

पाकुड़: बुधवार दोपहर राजापाड़ा स्थित बिमल पाण्डेय के घर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक बड़ा स्पेक्टेकल्ड कोबरा सांप कमरे की खिड़की पर दिखाई दिया। घर वालों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी, सूचना मिलते ही पाकुड़ वन प्रमंडल की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए सांप को सुरक्षित बाहर निकाला। रेस्क्यू अभियान वन प्रमंडल के कर्मी अली जिब्रान और साहेब मरांडी के नेतृत्व में चलाया गया। टीम ने सावधानीपूर्वक कोबरा को पकड़कर किसी प्रकार की अनहोनी से बचाया। इसके बाद सांप को सुरक्षित उसके प्राकृतिक आवास यानी जंगल में छोड़ दिया गया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!