Search

May 7, 2026 10:06 pm

महंगा हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर, होटलों का मेन्यू सिमटा—‘डोसा-चाइनीज’ बंद

पाकुड़ जिले में व्यावसायिक गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी ने होटल और रेस्टोरेंट कारोबार पर सीधा असर डाला है। 44 फीसदी तक बढ़ी कीमतों के बाद 2254 रूपया में मिलने वाला सिलेंडर अब 3247 रूपया में बिक रहा है। 993 रूपया की इस तेज बढ़ोतरी ने संचालकों की लागत बढ़ा दी है, जिसके चलते कई होटलों ने अपने मेन्यू में कटौती शुरू कर दी है। शहर के चर्चित रूचि रेस्टोरेंट की संचालिका सोनल भगत ने बताया कि बढ़ती लागत के कारण उन्हें डोसा और चाइनीज जैसे लोकप्रिय व्यंजन बंद करने पड़े हैं। पहले जहां मेन्यू में कई विकल्प थे, अब उसे आधे से भी कम करना पड़ा है। वहीं होटल मुस्कान के संचालक का कहना है कि मौजूदा हालात में रसोई की भट्ठी जलाना भी मुश्किल हो गया है। गैस की कीमत बढ़ने के बाद डीजल भट्ठियों और कोयले की मांग में भी तेजी आई है, जिससे इनके दाम भी बढ़ने लगे हैं। जानकारों का मानना है कि यदि गैस की कीमतों में जल्द राहत नहीं मिली, तो आने वाले दिनों में खाने-पीने की चीजें और महंगी हो सकती हैं। इधर, छोटे दुकानदार और फुटपाथ पर ठेला लगाने वाले विक्रेता फिलहाल घरेलू गैस सिलेंडरों के सहारे काम चला रहे हैं। उनका कहना है कि व्यावसायिक सिलेंडर उनकी पहुंच से बाहर हो गया है, इसलिए मजबूरी में घरेलू सिलेंडर का उपयोग करना पड़ रहा है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!