Search

April 30, 2026 10:29 pm

पुरानी पेंशन पुनर्स्थापना की दूसरी वर्षगांठ पर कार्यक्रम आयोजित, हेमंत सोरेन को दी बधाई

राजकुमार भगत

पाकुड़। राज्य कमेटी के आह्वान पर रेस्टोरेशन डे उत्सव रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम में मनाया गया। पाकुड़ जिलें के सभी प्रखंडों से सैकड़ों सरकारी कर्मचारियों ने भाग लिया। उपस्थित कर्मचारियों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अतीकुर रहमान द्वारा झारोटेफ के 11 चाटर्ड आप डिमांड की मुख्य मांगों शिक्षकों को एमएसीपी का लाभ , केन्द्र से एनपीएस में जमा राशि वापस करने, सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष करने समेत अन्य मांगों पर विस्तृत जानकारी दी गई। राज्य उपाध्यक्ष मुकेश चन्द्र पासवान ने कहा कि पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू होना आसान नहीं था लेकिन मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने इस साहसिक कार्य को पूरा किया। झारोटेफ संगठन द्वारा कर्मचारियों के जायज मांगों को समय समय पर सरकार के समक्ष उठाया जाता है जिसका लाभ कर्मचारियों को मिलता है। जिलें में शिक्षकों समेत अन्य सरकारी कर्मचारियों के साथ संगठन हर वक्त खड़ा रहता हैं। किसी भी कर्मचारी के साथ अन्याय नहीं होने देंगे। पुरानी पेंशन बहाली के दो साल पुरा होने पर रेस्टोरेशन डे का उत्सव बहुत शानदार तरीके से मनाया गया। इस मौके पर केक काटकर इस उत्सव का जश्न मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश मिडिया प्रभारी दिलीप कुमार राय ने किया।
इस कार्यक्रम में पाकुड़ ज़िले के सभी प्रखंडों के प्रखंड कमेटी के अध्यक्ष, सचिव समेत जिला कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद थे।
मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश चन्द्र पासवान, प्रदेश मिडिया प्रभारी दिलीप कुमार राय,जिला संरक्षक शमसेर आलम, जिला अध्यक्ष अतीकुर रहमान ,जिला सचिव विजय कुमार भंडारी , जिला कोषाध्यक्ष गोपाल कुमार, शशि कपूर साहा, श्रीनिवास प्रसाद, प्रखंड अध्यक्ष सुजय दास, राज कुमार पाल ,जहीर अब्बास, , अनंत लाल साहा, फ़ज़ल अंसारी,सुधीर सिंह, श्रवणया घोष , बसन्त कुमार, राजेन्द्र कुमार सिंह, राजीव लोचन त्रिवेदी,दिलीप कुमार शर्मा,असरार अहमद,किरण कुमारी,हेलीना ग्रेस दुबे , अंजलि चौरसिया, राजन भगत, राजेन्द्र सिंह, प्रमोद कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!