सतनाम सिंह
कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्री कुमार सरकार के नेतृत्व में शुक्रवार को महेशपुर और पाकुड़िया क्षेत्र का दौरा किया गया जहां इंडिया गठबंधन सरकार के पक्ष में वोट करने की अपील की गई,जनता का भरपूर समर्थन मिलता भी दिखा एक सुर में महेसपुर विधनसभा की जनता ने कहा गठबंधन को वोट करने की बात कही, जिला अध्यक्ष श्री कुमार सरकार ने बताया की भाजपा कानून का गलत इस्तेमाल कर रही है, केंद्रीय टीम सीबीआई, ईडी का गलत इस्तेमाल कर रही है केंद्र की भाजपा सरकार,जनता सब देख रही है सब समझ रही उचित समय पर उचित जवाब देगी भारत की जनता,राहुल गांधी का हाथ मजबूत करने हेतु जिला कांग्रेस ने कमर कस रखी है इसी क्रम में शुक्रवार महेशपुर विधानसभा जिसमे का क्षेत्र भ्रमण किया गया, जिला अध्यक्ष श्री कुमार सरकार के साथ असद हुसेन, रामविलास पासवान, मोहम्मद इस्लाम मियां जी , प्रदेश सचिव देविलाल मुर्मू जी, जिला महासचिव सह लिट्टीपाड़ा प्रभारी युवा नेता दाऊद मरांडी जी , उपाध्यक्ष नकुल राय जी , कमाल अंसारी, दूरबीन हसदा, एवं दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित हुए।जिला अध्यक्ष ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन का हाथ मजबूत करें झारखंड में हमारी सरकार है अब केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है अब विकास की भाषा होगी, नौजवानों को नौकरी मिलेगी, शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर काम किया जाएगा, महिलाओं के जीवन यापन के लिए बेहतर काम किया जाएगा,देश के सीमाओं की रक्षा मजबूती के साथ की जाएगी जो सिर्फ इंडिया गठबंधन की सरकारी कर सकते हैं।





