Search

May 16, 2026 7:01 am

कांग्रेस महासचिव ने मनीरामपुर ग्राम में चलाया जनसंपर्क अभियान।

राजकुमार भगत

पाकुड़। झारखंड प्रदेश कांग्रेस के महासचिव उदय लखमानी के नेतृत्व मे मनीरामपुर पंचायत में जोर शोर से जनसंपर्क अभियान चलाया गया। मुखिया मोजीबुर रहमान के साथ बैठक कर ज्यादा से ज्यादा वोट डालने पर विचार विमर्श किया गया।श्री लखमानी ने राजमहल लोकसभा क्षेत्र के इंडिया गठबन्धन के प्रत्याशी विजय कुमार हाँसदा को भारी मतों से विजयी बनाने का अनुरोध किया । श्री लखानी ने बताया कि क्षेत्र में विजय हादसा के प्रति लोगों में रुझान है।मौके पर पाकुड़ जिला कांग्रेस महासचिव सोनु आलम,जिला सचिव मोफिज अंसारी, अनुसूचित जाति जिला अध्यक्ष किशन पासवान, मनीरामपुर मुखिया मुजीबुर रहमान, राजीबुल सेख मजीबुर मोजू, नजमी आलम, ताजमुल हक, शेख़ जोहर चौहानआदि मौजूद थे l

img 20240524 wa00296804202024979917247

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!