Search

October 22, 2026 5:52 am

भ्रष्टाचार से कांग्रेस का पुराना रिश्ता रहा है– अकिल अख्तर

महागठबंधन सरकार की नजर सिर्फ धन संग्रह पर केंद्रित है– अकिल अख़्तर

सुदीप कुमार त्रिवेदी

पाकुड़: रांची में पड़ी ईडी रेड को लेकर पुर्व विधायक सह आजसू केंद्रीय उपाध्यक्ष अकील अख्तर का आया बयान। उन्होने कहा की मीडिया के माध्यम से जो बातें सामने आई हैं उसे देख कर तो लगता है की ये कोई छोटी मोटी स्कैम नही है। अगर जांच एजेंसी इसकी तहकीकात करेंगे तो बड़े बड़े सुरमे का भी असली चेहरा सामने आ जायेगी। ग्रामीण विकास मंत्री का राजनीतिक कैरियर काफी दागदार रहा है। भ्रष्टाचार से कांग्रेस का पुराना रिश्ता रहा है। चाहे विधानसभा नियुक्ति घोटाला की बात करे या इससे पुर्व कांग्रेस शासन में मनी लांड्रिंग मामला हो। झारखंड की जनता ने जब जब कांग्रेस को सत्ता सौंपी है तब तब भ्रष्टाचार बढ़ा है। हर बार इस पार्टी के नेताओं ने पुरे प्रदेश को शर्मशार किया है। इस महागठबंधन सरकार ने जनता को सिर्फ छलने का काम किया और धन संग्रह करने का काम किया। जिस प्रदेश की जनता आज रोजगार के लिए अन्य राज्यों का पलायन कर रही है, वहीं मंत्री के पीएस के नौकर के घर से 25–30 करोड़ निकल रहा है। सत्ता में बैठे नेता मंत्री ने अवैध खनन और माइनिंग की काली कमाई से अपनी तिजोड़ी भरने के लिए पूरे प्रदेश को खोखला कर दिया है। इस बार लोकसभा और विधानसभा चुनावों में जनता मूंह तोड़ जवाब देगी और प्रदेश को लूटने से बचाने की काम करेगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!