Search

May 15, 2026 10:26 pm

कोंग्रेस झारखंड प्रदेश सचिव ने पाकुडिया प्रखंड के दर्जनों गाँव‎ मे चलाया सघन जनसंपर्क अभियान।

बजरंग पंडित

इंडिया गठबंधन समर्थित झामुमो राजमहल लोकसभा प्रत्याशी विजय हाँसदा के पक्ष में कोंग्रेस प्रदेश सचिव देवीलाल मुर्मू ने को पाकुडिया प्रखंड के विजयपुर,सिंदरीशोल,महुलपहाड़ी, ढोलकट्टा , लखिपोखर , बिचपहाड़ी ,छोटा बरमसिया सहित अनेक गांवों में दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों से 1जुन को क्रमाक: संख्या चार पर तीर धनुष छाप पर बटन दबाने का अपील किया । देवीलाल मुर्मू ने कहा की अब तक झारखण्ड मे इंडिया गठबंधन की सरकार के द्वारा विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम किया है जिसे केंद्र की सरकार को हजम नहीं हो रहा है । दिल्ली की कुर्सी पर इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने में योगदान दें। मोदी सरकार में बेरोजगारी महंगाई चरम सीमा पार है । लोगों को मंहगाई के चलते जीना मुश्किल हो गया है । राज्य के मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन के नेतृत्व में लगातार विकास योजनाओं‎ को धरातल पर उतारा जा रहा है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा चलाई गई योजनाओं से घबराकर केंद्र सरकार ने साजिश के तहत एकमात्र आदिवासी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जेल में डालकर झारखंड के आदिवासियों व मूलवासियों का अपमान किया है। इस अपमान का बदला चुकाने का समय आ गया है। इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी विजय हांसदा को तीर धनुष छाप पर वोट देकर इंडिया गठबंधन को मजबूत करें ताकि केन्द्र‎ मे इंडिया गठबंधन की सरकार बन सके।बीजेपी अगडा़ पिछड़ा, जातिवाद, धर्म, हिंदुस्तान पाकिस्तान के बातों में आम जनता को उलझा कर चुनाव जीतना चाहती है । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भाजपा के वाशिंग मशीन में नहीं गए तो उन्हें भाजपा के द्वारा जेल भेज दिया । हेमंत सोरेन ने झारखंड की जनता के लिए के लिए जेल जाना पसंद किया लेकिन बीजेपी से समझौता नही किया। नरेंद्र मोदी के द्वारा दो करोड़ लोगों को नौकरी देने का वादा किया गया था जिसे आज तक पूरा नहीं किया। अगर आरक्षण,संविधान और लोकतंत्र बचाना है तो इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को अधिक से अधिक वोट कर विजय बनाने का काम आप सब करें। इस मौक़े पर कांग्रेस प्रदेश सचिव देबीलाल मुर्मू, महेशपुर प्रखंड अध्यक्ष कलिमुद्दीन शेख जिला सचिव महबूब आलम कमाल अंसारी जिला सचिव स्टेशन मरांडी नकुल राय सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे ।

img 20240529 wa00275735967592776879159

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!