Search

July 12, 2026 11:32 pm

कांग्रेस नेता गुलाम अहमद ने खुद भरे ग्रामीणों के एसआईआर फॉर्म,ग्रामीणों को किया जागरूक

पाकुड़: सदर प्रखंड के चेंगाडांगा स्थित बूथ संख्या 303 पर रविवार को विशेष शिविर का आयोजन कर कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष गुलाम अहमद ने स्थानीय ग्रामीणों से एसआईआर (SIR) को लेकर फॉर्म भरवाए।शिविर के दौरान जिला उपाध्यक्ष ने उपस्थित लोगों को जागरूक करते हुए फॉर्म भरने की प्रक्रिया की जानकारी दी और कहा कि कोई भी योग्य व्यक्ति इस प्रक्रिया से वंचित न रहे। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को भी सुना और उनके त्वरित निष्पादन का आश्वासन दिया। इस मौके पर गुलाम अहमद ने बताया कि ग्रामीणों को उनके अधिकारों और योजनाओं का सीधा लाभ दिलाना ही हमारी प्राथमिकता है। बूथ स्तर पर ऐसे कार्यों से जनता को काफी सहूलियत होती है।इस अवसर पर ग्रामीणों की मदद और फॉर्म भरने की प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने में स्थानीय प्रबुद्ध जनों ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। मौके पर मुख्य रूप से पारा शिक्षक सफीउल आलम, सेविका सह बीएलओ अमातून जोहरा, जहांगीर आलम, डालीम शेख समेत काफी संख्या में स्थानीय ग्रामीण व अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!