Search

September 10, 2026 3:39 pm

20 साल से कांवरियों की सेवा में जुटी ब्याहुत कलवार समिति, 30 जुलाई से शुरू होगा नि:शुल्क सेवा शिविर

राजकुमार भगत

पाकुड़। ब्याहुत कलवार सेवा समिति, प्रधान कार्यालय पाकुड़ की ओर से 20वें नि:शुल्क कांवरिया सेवा शिविर के लिए सेवादारों का दल रवाना हुआ। 30 जुलाई से 28 अगस्त तक चलने वाले शिविर में कांवरियों को नींबू चाय, शरबत, सत्तू, नाश्ता, दोपहर व रात का भोजन, आरती-भोग प्रसाद, नूरानी तेल से मालिश और आवश्यक दवाएं नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। दांडी बम, डाक बम, साधारण बम और मोटरसाइकिल बम समेत हर श्रेणी के कांवरियों की सेवा समिति के कार्यकर्ता पिछले 20 वर्षों से लगातार करते आ रहे हैं। शिविर के लिए एक माह की भोजन व्यवस्था और अन्य जरूरी सामान की खरीदारी पूरी कर ली गई है। दल में भूतपूर्व सैनिक सह अध्यक्ष विश्वनाथ भगत, सचिव तारकेश्वर भगत, प्रदीप भगत, कोषाध्यक्ष कैलाश भगत, अशोक भगत, संजय भगत, पवन भगत और अंकित भगत समेत करीब 30 सेवादार शामिल हैं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!