Search

July 24, 2026 11:09 pm

रात्रि चौपाल लगाकर आदिवासी क्षेत्रों में पहुंचा प्रशासन, 200 से अधिक एसआईआर गणना फॉर्म जमा।

पाकुड़। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान को गति देने के लिए प्रशासन ने आदिवासी बहुल इलाकों में रात की चौपाल लगाई। पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के एईआरओ सह अंचलाधिकारी अरविंद कुमार बेदिया ने सदर प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और बूथ लेवल एजेंट (BLA) के साथ ग्रामीणों से संवाद किया। इस दौरान ग्रामीणों को गणना प्रपत्र भरने की प्रक्रिया और इसकी समय-सीमा की जानकारी दी गई। ग्रामीणों से अपील की गई कि वे समय पर फॉर्म भरकर संबंधित बीएलओ को जमा करें। अभियान के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों, बीएलए और मतदाताओं के सहयोग से 200 से अधिक गणना प्रपत्र जमा किए गए। अधिकारियों ने इसे मतदाताओं की सकारात्मक भागीदारी बताया। एईआरओ सह सीओ ने बीएलओ, बीएलए और संबंधित कर्मियों को 25 जुलाई तक अधिकतम फॉर्म संग्रहित करने का निर्देश दिया। साथ ही 29 जुलाई की निर्धारित समय-सीमा से पहले सभी फॉर्म का डिजिटाइजेशन शत-प्रतिशत पूरा करने को कहा। उन्होंने कहा कि SIR-2026 का उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाना है। इसके लिए प्रत्येक पात्र मतदाता की भागीदारी जरूरी है। जिन मतदाताओं ने अब तक गणना प्रपत्र जमा नहीं किया है, वे तत्काल अपने संबंधित बीएलओ से संपर्क कर निर्धारित समय के भीतर फॉर्म जमा करें।

img 20260724 wa00198477781998237446681
img 20260724 wa0018141880569341466483

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!