Search

May 3, 2026 3:36 pm

कांग्रेस नेताओं ने पाकुड़ में “आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम का लिया जायजा।

आधार और पेंशन संबंधी समस्याओं का पता चला, तुरंत संज्ञान लेकर समाधान किया गया

सुदीप कुमार त्रिवेदी

पाकुड़ में “आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम का जायजा लेने पहुंचे कांग्रेस जिला महासचिव कृष्णा यादव, कांग्रेस नगर अध्यक्ष वंशराज गोप, और अन्य नेताओं ने आम लोगों से बातचीत की और स्टॉल से जानकारी ली। इस दौरान आधार और पेंशन संबंधी समस्याओं का पता चला, जिन्हें तुरंत संज्ञान लेकर समाधान किया गया। आधार कार्ड के सरवर डाउन रहने के कारण कार्य धीमी गति से हो रहा था, जिसे नगर अध्यक्ष वंशराज गोप ने तुरंत संज्ञान लेकर समाधान करवाया। इसके अलावा, पेंशन संबंधी समस्याओं के लिए एक ही पदाधिकारी नियुक्त किए जाने की समस्या का भी समाधान किया गया।
कांग्रेस नेताओं ने बिजली विभाग से संबंधित पदाधिकारी से बात कर कुछ लोगों की समस्याओं को बताया, जिसे जल्द ही निपटने का आश्वासन संबंधित पदाधिकारी द्वारा दिया गया। इस कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने आम लोगों की समस्याओं को सुना और उनका समाधान करने का प्रयास किया, जिससे लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।

img 20240910 wa00463687016399922474427

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!