Search

September 9, 2026 1:11 am

दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आवास पहुंचे विधायक हेमलाल मुर्मू, परिजनों को बंधाया ढांढस

पाकुड़। लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू मंगलवार को सपरिवार गिरिडीह स्थित दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आवास पहुंचे। विधायक ने दिवंगत मंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उनकी पत्नी मीरु सोरेन और युवा नेता सह केंद्रीय सदस्य विकास मुर्मू भी मौजूद रहे। विधायक हेमलाल मुर्मू ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का आकस्मिक निधन झारखंड मुक्ति मोर्चा और पूरे झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने पार्टी और राज्य की जनता के लिए पूरी निष्ठा व समर्पण के साथ कार्य किया। विधायक ने कहा कि दिवंगत नेता का दिशोम गुरु शिबू सोरेन से भी आत्मीय संबंध रहा और उन्होंने पार्टी के महत्वपूर्ण कार्यों में मजबूती से योगदान दिया। उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू जमीनी और संघर्षशील नेता थे। आम लोगों के बीच उनकी मजबूत पकड़ थी और सभी वर्गों के लोगों से उनका आत्मीय जुड़ाव रहा। उनके निधन से पार्टी ने अपना एक मजबूत स्तंभ और समर्पित साथी खो दिया है।
विधायक ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!