Search

May 16, 2026 1:26 am

कांग्रेस अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष ने ग्रामीण क्षेत्रों पर जनसंपर्क अभियान चलाया गया।

ग्रामीणों से रूबरू होकर राजमहल प्रत्याशी विजय हांसदा के पक्ष में मांगा वोट, शाहीन परवेज।

राजकुमार भगत

पाकुड I.N.D.I.A गठबंधन समर्थित राजमहल लोक सभा क्षेत्र से झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रत्याशी विजय कुमार हांसदा के पक्ष में जनसंपर्क अभियान में कांग्रेस के अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष शाहीन परवेज के नेतृत्व में पंचायत नवरत्तमपुर तिलभिट्टा,संग्रामपुर,हिरानंदनपुर, पियादापुर के विभिन्न गांवों का भ्रमण आम जनता एवं कार्यकर्त्ता से संपर्क कर इंडिया गठबंधन समर्थित JMM प्रत्याशी विजय हांसदा के पक्ष में चुनाव चिन्ह तीर धनुष छाप पर अपना बहुमूल्य वोट देकर भारी मतों से विजय बनाने को लेकर एवं इंडिया गठबंधन का हाथ मजबूत करने की अपील की गई।इस केंद्र सरकार की तानाशाही, हिटलरशाही राजनीति को भारत की जनता ने अपनी आंखो से देख रही है, जैसे बनारस लोक सभा क्षेत्र से लोकतांत्रिक तरीके से सैकड़ों की संख्या में प्रत्याशी पर्चा खरीदने आए थे पर प्रशासनिक व्यवस्था पर केंद्र सरकार का काफी दबाव था जिसके कारण किसी को भी पर्चा नही दिया गया और जो कुछ लोग पूर्व में लिए थे तो उसे नॉमिनेशन तक करने नही दिया गया, क्योंकि मोदी जी जानते थें कि अगर सैकड़ों की संख्या में प्रत्याशी होता है तो बेलेट पेपर से वोटिंग करवाना पड़ जायेगा क्योंकि मोदी जी को डर था इसलिए चाहता है के EVM से ही बनारस में वोटिंग हो। नोटबंदी में जो 2000₹ का नोट 7 वर्ष भी नही चला सका तो आखिर केंद्र सरकार का खजाना, फिजूल बर्बाद क्यों किया?मुझे तो लगता है ब्लैक मनी को व्हाइट मनी बनाने हेतु अपने उद्योगपति मित्रों को साथ दिया होगा।मुझे E C(चुनाव आयोग) पर ही शक होता है कि प्रथम चरण का वोटिंग का प्रतिशत फाइनल रिपोर्ट 11 दिनों के बाद 6% बढ़ा कर लगभा एक करोड़ एक लाख वोट बढ़ा दिया गया इसमें देर क्यों हुई,जबकि नियमानुसार 24 घंटा से 48 घंटा तक फाइनल रिपोर्ट आ जाना चाहिए था।जब सुप्रीम कोर्ट का फटकार लगी तो सब सही होने लगा।इंडिया गठबंधन का घोषणा पत्र में जिक्र 5 न्याय और 25 गारंटी के विषय पर राहुल गांधी जी ने कहा है कि ये घोषणा पत्र भारत की जनता की दी हुई घोषणा पत्र है1,महिला न्याय2,मजदूर न्याय,3,किसान न्याय,4,युवा न्याय,5,हिस्सेदारी न्याय इन पांचों न्याय में प्रथम जो गरीबी रेखा से नीचे बसर करने वाले परिवार से महिला को 8500₹रुपए दिया जायेगा,प्रत्येक मजदूर को 400 रुपए प्रति दिन मजदूरी दी जाएगी,शिक्षित युवाओं को 2024 के अगस्त महीना में 30 लाख नौकरियां के केंद्र में पड़े खाली स्थानों को नोकरी देकर भरी जाएगी।किसानो की ऋण माफ की जाएगी एवं किसानो का अनाज MSP लागू कर सरकार खरीददारी करेगी।भारत के सभी समुदाय को आर्थिक जनगणना के आधार हिस्सेदारी दी जाएगी।राहुल गांधी जो कहता है वह करता है।मोदी जी इस घोषणा पत्र की चर्चा करते हैं भाजपा का घोषणा पत्र के विषय पर अपना मुंह बंद कर रखा है।अब सिर्फ हिंदू मुस्लिम कर आपसी भाईचारा के बीच नफरत की खाई खोदी जा रही है।परंतु भारत की जनता समझ चुकी है के भाजपा सरकार जुमले बाजी कर सत्ता में बने रहना चाहती है इसलिए इस बार जनता इंडिया गठबंधन की सरकार बनना देखना चाहती है इसलिए लोगों का रुझान इस बार इंडिया गठबंधन के साथ देखा जा रहा है।लोकतंत्र बचाना और संविधान बचाना है इसलिए राजमहल लोक सभा क्षेत्र से JMM प्रत्याशी विजय कुमार हांसदा तीर धनुष छाप पर वोट देकर भारी मतों से विजय बनावें,साथ में उपस्थित राशिद अंसारी,जलाल शेख, असगर अली,मुखिया असरफ शेख तथा जहीर अंसारी, सफीक जी,जगदीश कुमार भगत उपस्थित थें।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!