राजकुमार भगत
पाकुड़.. कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकाने पर आयकर विभाग की छपेमारी के बाद देश भर में राजनैतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इस मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर निशाना साधने को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ी है। वहीं कांग्रेस ने इस मामले को लेकर अपना पहला झाड़ लिया है।आज देर शाम को पाकुड़ जिला कांग्रेस भवन में कार्यकर्ता कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे पाकुड़ विधायक सह ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम से मीडिया समाज ने राज्य सभा सांसद धीरज साहू प्रकरण से संबंधित पूछे जाने पर मंत्री ने कहा कि- वह एक बड़े कारोबारी है और विभिन्न राज्य में उनका कारोबार चलता है। भारतीय जनता पार्टी का राग हमेशा से कांग्रेस के खिलाफ रहता है, लेकिन भाजपा जितना कमर कस ले इससे कुछ फायदा होना वाला नही, धीरज साहू का नाम कांग्रेस के साथ जुड़ा होने से भाजपा कांग्रेस पार्टी को निशाना में ले रही लेकिन भाजपा अपने गिरेबान में झांके की अडानी को लेकर किस तरह भाजपा बैकफुट पर आई थी, आईटी एवं कानून अपना काम कर रहा है।






