सुदीप कुमार त्रिवेदी
मंगलवार को पाकुड़ जिला कांग्रेस भवन में जिला काँग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 34 वीं पुण्यतिथि मनाई । इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बारी बारी से स्वo राजीव गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण करते हुए उनको श्रद्धांजलि अर्पित किया । मौके पर जिला अध्यक्ष श्री कुमार सरकार, प्रदेश सचिव सेमिनुल इस्लाम, प्रखंड अध्यक्ष मानसारुल हक, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद डोकानिया, जिला महासचिव कृष्णा यादव, नगर अध्यक्ष बंसराज गोप, रामविलास महतो, मंसूर शेख, आफताब आलम, ऐनुल हक, मोहम्मद इस्माइल, निफाउल शेख, अब्दुल सलाम, लुतीफुर शेख, सैयद अली,रहमान शेख, सिराजुद्दीन शेख, मिथुन मरांडी, मोहम्मद सिराज, लालू शेख, सोशल मीडिया प्रभारी पियारुल इस्लाम सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे I





