Search

February 4, 2026 9:33 pm

चाचंकी में AIMIM का स्वागत समारोह, उमड़ी कार्यकर्ताओं की भीड़

वर्तमान विधायक पर अकिल अख्तर का हमला, कहा– जनता को बनाया जा रहा है गुमराह

पाकुड़: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) पार्टी में शामिल हुए पाकुड़ के पूर्व विधायक अकिल अख्तर के स्वागत में पाकुड़ सदर प्रखंड के रघुनंदनपुर उर्फ चाचंकी में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवा नेता अफीफ अमसल सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।इस अवसर पर पूर्व विधायक सह AIMIM नेता अकिल अख्तर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करेंगे और जनता की आवाज को पूरी मजबूती से उठाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान विधायक और पूर्व मंत्री लंबे समय से जनता को गुमराह कर वोट लेते आ रहे हैं और उन्होंने कभी पाकुड़ की भलाई के लिए ईमानदारी से काम नहीं किया।
अकिल अख्तर ने कहा कि अपने विधायक कार्यकाल के दौरान उन्होंने पाकुड़ के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य किया था। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व वे तीन अलग-अलग राजनीतिक दलों में रहे, लेकिन वहां दबे-कुचले और कमजोर वर्गों की आवाज को महत्व नहीं दिया गया। इसी कारण उन्होंने उन दलों को छोड़ने का निर्णय लिया।
उन्होंने AIMIM में शामिल होने का कारण बताते हुए कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी के संघर्षशील नेतृत्व और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने की शैली से वे प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी संसद में अकेले दम पर जनता की आवाज बुलंद करते हैं और वे पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं तथा वंचित वर्गों के मुद्दों को ओवैसी के माध्यम से संसद तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। वहीं, युवा नेता अफीफ अमसल ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे AIMIM के साथ कदम से कदम मिलाकर चलें, संगठन को मजबूत करें और गरीब-गुरबों की आवाज बनें। उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य पाकुड़ के सर्वांगीण विकास के लिए सकारात्मक सोच के साथ काम करना है।

img 20260204 wa0080217138478067259240
img 20260204 wa00812180164559038240166

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर