अब्दुल अंसारी
पाकुड़िया सीएस डॉ. मंटू टेकरीवाल ने गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ. केके सिंह मौजूद रहे। सीएस ने चुनाव के दौरान सभी पोलिंग बूथों पर कार्य में लगे स्वास्थ्य कर्मियों की पूरी सूची चिकित्सा पदाधिकारी डॉ भरत भूषण भगत से ली। उन्होंने अवलोकन कर कहा कि अब तक की तैयारी काफी अच्छी है। उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव के दौरान पाकुड़िया के 113 बूथों में हमारे स्वास्थ्य कर्मी तैनात्त किए गए हैं। सहिया सहित एएनएम इसमें शामिल हैं। उन्हें बनाना मेडिकल किट देकर सारी जानकारियां उपलब्ध करा दी गई है। आपात स्थिति से निपटने के लिए मुख्यालय में डॉक्टरों की टीम तैनात किए गए हैं। साथ ही प्रखंड अंतर्गत सभी उप स्वास्थ्य केंद्रों पर भी डॉक्टर मौजूद रहेंगे एवं एम्बुलेंस को भी हर समय अलर्ट मूड में रखने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने ये भी जानकारी दी कि अगर वोटिंग के दौरान कोई पोलिग कर्मी को मेडिकल इमरजेंसी की जरूरत पड़ेगी तो उसे दुमका भेजकर उसे एयर एम्बुलेंस की मदद से दिल्ली ले जाने की व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि वहीं जिले में कंट्रोल रूम चनाया गया है। जहां से पूरी नजर बनाकर रखी जायेगी।मौके पर चिकित्सा प्रभारी डॉ भरत भूषण भगत, डॉ सफिउल ओला, प्रभात दास, संजय मुर्मू, नित्यपाल सहित अन्य उपस्थित थे।






