Search

May 5, 2026 8:55 pm

गांव-गांव तक पहुंचेगी कानून की जानकारी, 90 दिवसीय जागरूकता अभियान को लेकर डालसा की बड़ी तैयारी

पाकुड़ : जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वावधान में 90 दिवसीय गहन विधिक जागरूकता एवं जनसंपर्क अभियान को सफल बनाने के लिए रणनीतिक बैठक आयोजित की गई। झालसा रांची के निर्देश पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष दिवाकर पांडे के मार्गदर्शन में यह बैठक डालसा सभागार में संपन्न हुई। बैठक में सचिव रूपा बंदना किरो की उपस्थिति में लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के डिप्टी चीफ मो. नुकुमुद्दीन शेख, सहायक गंगाराम टुडू, पीसीआई-यूनिसेफ के प्रतिनिधि मोहम्मद अनीस तथा जिले के सभी पैरा लीगल वॉलंटियर्स शामिल हुए। बैठक में तय किया गया कि अभियान के तहत बाल विवाह, बाल श्रम और दहेज प्रथा के खिलाफ व्यापक जनजागरण चलाया जाएगा। नुक्कड़ नाटक, जागरूकता शिविर और घर-घर संपर्क के जरिए लोगों को कानून की जानकारी दी जाएगी। साथ ही आम जनता को निःशुल्क कानूनी सहायता, पोक्सो एक्ट और नालसा की योजनाओं के बारे में जागरूक करने पर जोर दिया गया। पैरा लीगल वॉलंटियर्स को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों के गांवों, हाट-बाजार और भीड़भाड़ वाले स्थानों के साथ-साथ लिटरेसी क्लबों में अभियान को तेज करें, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक कानूनी जानकारी पहुंच सके। इस दौरान मोहम्मद अनीस ने स्पॉन्सरशिप और फोस्टर केयर योजनाओं पर विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि चयनित गांवों में घर-घर जाकर सर्वे किया जाए और पात्र लाभुकों को योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया जाए। बैठक में अभियान को प्रभावी और जन-जन तक पहुंचाने के लिए समन्वित प्रयास पर विशेष बल दिया गया।

img 20260505 wa00092645028663371612618
img 20260505 wa00088933666180946464142

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!