Search

October 12, 2026 7:17 am

बिजली संकट से जूझ रहा दराजमाठ गांव, 10 दिनों से ट्रांसफार्मर खराब

ग्रामीणों की परेशानी बढ़ी, विभाग की लापरवाही से बार-बार फुंकते हैं ट्रांसफार्मर, मरम्मत की गुणवत्ता पर उठाए गए सवाल।

जितेंद्र कुमार यादव।

पाकुड़ जिले के हिरणपुर प्रखंड के दराजमाठ गांव में बिजली संकट गहराया हुआ है। ग्रामीणों को 10 दिनों से ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण बिजली नहीं मिल पा रही है। इसके बावजूद विभाग की ओर से कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफार्मर की मरम्मत की गुणवत्ता खराब होने के कारण यह बार-बार फुंक जाते हैं। विभाग हर माह लाखों रुपया मरम्मत पर खर्च करता है, लेकिन इसके बावजूद बिजली व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि विभाग के पास मौजूद आंकड़ों के अनुसार, पिछले एक माह में 50 ट्रांसफार्मर फुंक चुके हैं। यह दर्शाता है कि ट्रांसफार्मरों की गुणवत्ता खराब है और मरम्मत की प्रक्रिया में भी लापरवाही बरती जा रही है। ग्रामीणों ने विभाग से मांग की है कि ट्रांसफार्मरों की मरम्मत की गुणवत्ता पर ध्यान दिया जाए और बिजली व्यवस्था में सुधार किया जाए। उन्होंने कहा कि बिजली की अनियमितता से उनका जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और वे परेशान हैं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!