अब्दुल अंसारी
पाकुड़िया महेशपुर विधानसभा से चुनाव लड़ने का मन बना चुके पाकुड़िया प्रखंड निवासी युवा नेता दाऊद मरांडी आज लेंगे समाजवादी पार्टी का सदस्यता इसी निमित् शनिवार को युवा नेता दाऊद मरांडी ने अपने हजारों कार्यकर्ता के साथ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अमरजीत यादव छात्र सभा एवं समाजवादी पार्टी के झारखंड प्रदेश सचिव दिनेश यादव का गुम्मा मोड़ से भव्य स्वागत किया। इस दौरान गुम्मा मोड़ से महेशपुर के रास्ते दर्जनों गाड़ियों का काफिला समाजवादी पार्टी जिंदाबाद अखिलेश भैया जिंदाबाद विधानसभा का नेता कैसा हो सहित अन्य नारा लगाते हुए देर शाम को राष्ट्रीय सचिव सहित सभी नेता पाकुड़िया पहुंचे रात्रि विश्राम पाकुड़िया में करेंगे। जानकारी के अनुसार अपने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ साथ पलियादाहा में रविवार को युवा नेता समाजवादी पार्टी के सदस्यता ग्रहण करेंगे। साथ ही विधानसभा चुनाव 2024 में समाजवादी पार्टी से महेशपुर विधानसभा के प्रत्याशी के रूप में भी अपने दावेदारी देंगे। इसे स्वागत समारोह में मौके पर दाऊद मरांडी सहित अब्दुल हाई, मोहम्मद साबिर अंसारी, शाहजहां अंसारी, सैफुल अंसारी, जाकिर अंसारी, इस्लाम मिया, लजिम अंसारी, मिथुन अंसारी, जिगरामा अंसारी, कसमुद्दीन अंसारी, सनाउल अंसारी, आबुल अंसारी, आपेल अंसारी, ओमियो मुर्मू, मिस्त्री सोरेन, स्टीफन मुर्मू, मुकेश मरांडी, जोवाकिम टुडू, परमेश्वर मुर्मू, विधानसभा अंतर्गत सैकड़ो चाहने वाले कार्यकर्ता उपस्थित थे।






