Search

April 26, 2026 1:34 pm

पोस्टल बैलेट से मतदान के लिए बनाएं गए सुविधा केंद्र समाहरणालय का डीसी व एसपी ने किया निरीक्षण।

राजकुमार भगत

विधानसभा आम चुनाव 2024 कार्य में प्रतिनियुक्त मतदानकर्मियों और आवश्यक सेवाओं के मतदाता को पोस्टल बैलेट से मतदान समाहरणालय में पोस्टल बैलेट से मतदान कराया जा रहा है। मतदान में जिला के विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। विदित हो कि विधानसभा आम निर्वाचन के निमित्त प्रथम फेज में मतदान की तिथि 13 नवंबर 2024 वाले विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के वैसे मतदाता जो विभिन्न निर्वाचन ड्यूटी में पाकुड़ जिले में पदस्थापित है।पोस्टल बैलेट से मतदान के लिए बनाएं गए सुविधा केंद्र समाहरणालय का जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार व पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान के लिए कतार बद्ध तरीके से खड़े कर्मियों को शत-प्रतिशत मतदान करने का अपील किया। इस दौरान पोस्टल बैलेट के कर्मियों को आयोग के दिशा-निर्देशानुसार मतदान कार्य को पूरा कराने की बात कहीं। उल्लेखनीय हो कि, मतदान कार्य में नियुक्त मतदान कर्मियों, पदाधिकारियों, सेक्टर पदाधिकारियो एवं पुलिस के जवानों/झारखंड शस्त्र पुलिस बल (जेएपीएफ) आदि को मतदान करने में कोई परेशानी नहीं हो इसके लिए सुविधा केन्द्र समाहरणालय में स्थापित किया गया है। जहां पूर्वाह्न 09.00 बजे से अपराह्न 05 बजे तक अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। मौके पर परियोजना निदेशक आईटीडीए अरुण कुमार एक्का, जिला आपूर्ति पदाधिकारी अभिषेक सिंह, विशेष कार्य पदाधिकारी एवं जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!