कमियों को जल्द सुधार करने का दिया निर्देश।
राहुल दास
हिरणपुर (पाकुड़): उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने बुधवार को हिरणपुर स्थित आदिम जनजाति आवासीय उच्च विद्यालय व गुरुकुल का निरीक्षण किया। इस दौरान कमियों को जल्द सुधार करने का निर्देश दिया गया। विद्यालय में अनुश्रवण के दौरान प्रधानाध्यापक संदीप कुमार झा से आवश्यक जानकारी प्राप्त किया। 1954 में स्थापित इस विद्यालय को देख डीसी काफी प्रभावित हुए। विद्यालय में 327 बच्चे अध्ययनरत है। डीसी ने कक्षाओं में जाकर स्कूली बच्चों से पठनपाठन की स्थिति से अवगत हुए। वही कक्षाओं का अवलोकन भी किया। इसके बाद डीसी ने बच्चो की होस्टल , किचेन रूम आदि का भी अवलोकन किया गया। जहां बच्चो की भोजन की स्थिति से भी अवगत हुए । प्रधानाध्यापक ने डीसी समक्ष विद्यालय में पानी , बिजली व चाहरदीवारी की समस्या को रखा। इसको लेकर डीसी ने समस्या समाधान को लेकर आश्वस्त किया।वही उन्होंने कहा कि विद्यालय परिसर में बच्चो के लिए बैडमिंटन व टेनिस कोर्ट बनाया जाएगा। निरीक्षण के दौरान बच्चो की भोजन को लेकर बाजार से सब्जियों की क्रय को लेकर लिट्टीपाड़ा बीडीओ संजय कुमार को निर्देश दिया कि विद्यालय परिसर में ही सब्जी खेती की व्यवस्था की जाय। वही जर्जर चाहरदीवारी को दुरुस्त करने का भी निर्देश दिया गया। विद्यालय में काफी संख्या में रहे आम की पेड़ को देख उन्होंने प्रधानाध्यापक से आम की फसल को लेकर पूछने पर सटीक जवाब न मिलने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिया कि आम को एकमुश्त बेचकर विद्यालय की विकास में व्यय की जाय ।डीसी ने प्रधानाध्यापक को निर्देश दिया कि कमियों को देख इसमे अविलम्ब सुधार की जाय। विद्यालय के किचेन रूम समीप गन्दगी नही रहना चाहिए। इसके बाद डीसी ने विद्यालय निकट स्थित गुरुकुल में जाकर जानकारी प्राप्त किया। जहां विभिन्न ट्रेड में सौ छात्राओ को प्रशिक्षण प्राप्त करते पाया गया। प्रिंसिपल ने बेड की समस्या को लेकर डीसी को अवगत कराया।डीसी ने बताया कि कल्याण विभाग द्वारा संचालित यह काफी पुराना विद्यालय है। विद्यालय में कमियां पाई गई। इसे सुधार किया जाएगा। वही बच्चो की विकास को लेकर पहल की जाएगी। बिजली की समस्या जल्द ही निराकरण की जाएगी। इस अवसर पर आइटीडीए निर्देशक अरुण एक्का मुख्य रूप से उपस्थित थे।









