Search

April 27, 2026 4:43 pm

पाकुड़वासियों को रेल सेवाओं में आ रही असुविधाओं को लेकर DC ने ईस्टर्न रेलवे जीएम को लिखा पत्र

सतनाम सिंह

पाकुड़: पाकुड़ डीसी मृत्युंजय कुमार बरनवाल ने पाकुड़ वासियों को रेल सेवाओं में आ रही असुविधाओं को लेकर रेल ईस्टर्न रेलवे के जीएम को पत्र लिखा है. डीसी ने पाकुड़ में रेल यात्रियों को हो रही परेशानियों से जीएम का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा है कि वनांचल एक्सप्रेस एकमात्र ट्रेन है, जो भागलपुर से पाकुड़ जिला मुख्यालय होते हुए झारखंड राज्य की राजधानी रांची तक प्रतिदिन चलती है.कई वीआईपी जैसे मंत्री, सांसद, विधायक, सरकारी अधिकारी, प्रसिद्ध व्यवसायी आदि इस ट्रेन से पाकुड़ से रांची की यात्रा करते हैं. सिंघारसी में एक वायु सेना स्टेशन भी स्थित है जहां से वायु सेना के अधिकारी भी वनांचल एक्सप्रेस से यात्रा करते हैं. इस ट्रेन में कोई ए.सी. 1″ श्रेणी का कोच उपलब्ध नहीं कराया गया है.बता दें कि पाकुड़ जिले की आबादी करीब 15 लाख है और काफी लोगों को अपने जरूरी काम के लिए इस ट्रेन से यात्रा करनी पड़ती है. सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए वीआईपी की यात्रा सुविधा के लिए उपरोक्त ट्रेन में एक एच/एचए कोच लगाना बेहद जरूरी है साथ ही उन्होनें यह भी लिखा है कि स्टेशन में ट्रेन का टहराव 5 मिनट किया जाए ताकि यात्री को सफर करने में कोई दिक्कतों का सामना न करना पड़े.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!