अब्दुल अंसारी
पाकुड़िया उप विकास आयुक्त मो. इश्तियाक अहमद ने सोमवार को प्रखंड के राजपोखर पंचायत में चल रहे विकास योजनाओं का निरीक्षण किया । इस दौरान जिला परियोजना पदाधिकारी मोतिउर रहमान,मनरेगा बीपीओ जगदीश पंडित, सहायक अभियान का रोहित गुप्ता आदि मौजूद रहे । निरीक्षण के क्रम में डीडीसी ने राजपोखर पंचायत में बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत लाभुक फैजान अली के आम बागवानी कार्य का निरीक्षण किया साथ ही सितपुर में साईमन सोरेन , लकड़ापहाड़ी में लखीराम मरांडी , बोलको में सोनी मुर्मू के जमीन पर सिंचाई कूप निर्माण का भी निरीक्षण किया गया । जहां कार्य संतोषजनक पाया गया । अबुआ आवास योजना को लेकर लकड़ापहाड़ी गांव के लाभुक माधुरी मड़ैया , सिमुति मड़याईन , चिंता मड़याईन से मुलाकात कर उनसे भी अबुआ आवास निर्माण के प्रगति की जानकारी ली । इसके पश्चात कार्य में प्रगति लाने का निर्देश संबंधित लाभुक के साथ-साथ पंचायत सचिव को भी दिया । उसके उपरांत उन्होंने प्रखंड सभागार में शिक्षा , स्वास्थ्य , पेयजल , बाल विकास परियोजना सहित अन्य विभागों के साथ समीक्षा बैठक किया । मौके पर बीपीओ जगदीश पंडित , सहायक अभियंता रोहित गुप्ता , कनीय अभियंता लालू रविदास, चिकित्सा प्रभारी डॉ भरत भूषण भगत , पंचायत सचिव देवचंद सोरेन , रोजगार सेवक मौजूद थे ।







