Search

May 1, 2026 9:22 am

जिले में स्वच्छता ही सेवा अभियान का डीडीसी ने किया शुभारंभ

सफाईकर्मियों और अधिकारियों को दिलाई स्वच्छता की शपथ

सुदीप कुमार त्रिवेदी

उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया ने सिद्धो कान्हू मुर्मू पार्क में आज आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में स्वच्छता ही सेवा का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया एवं अनुमंडल पदाधिकारी प्रवीण केरकेट्टा द्वारा” एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सफाईकर्मी एवं अधिकारियों को उप विकास आयुक्त ने स्वच्छता शपथ दिलाई। स्वच्छता ही सेवा के तहत आगामी 2 अक्टूबर तक नगर परिषद पाकुड़ द्वारा शहर में किए जाने वाले स्वच्छता संबंधी विभिन्न प्रकार की गतिविधियों एवं जागरूकता अभियान की शुरुआत की। इस कार्यक्रम में प्रशासक, नगर परिषद राजकमल मिश्रा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार, नगर प्रबंधक मृत्युंजय पांडे, विकास, शाहिद, अभिषेक, सुमन, सफाई सुपरवाइजर कंचन, मनीष, संजय, योगेंद्र, सुलभ इंटरनेशनल से तरुण एवं अन्य सभी सफाई मित्र मौजूद थे।

img 20240917 wa00152148931264093272188

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!