Search

April 30, 2026 10:31 pm

झारखंड उत्पाद सिपाही बहाली में 10 प्रतिभागियों की मौत दुखद, सरकार दे उचित मुआवजा : आलमगीर आलम

घटनाओं की हो उच्च स्तरीय जांच

राजकुमार भगत

पाकुड़ । झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित उत्पाद सिपाही फिटनेस टेस्ट के दौरान हुई दुखद घटनाओं में कई उम्मीदवारों की मौत और दर्दनाक हादसा पर आजसू पार्टी शोक व्यक्त करते हुए घटना में दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग करती है। आजसू जिला अध्यक्ष ने बताया कि प्रारंभिक मिली जानकारी के अनुसार, मौतों का मुख्य कारण केंद्रों में भारी अवस्था एवं कुव्यवस्था और अत्यधिक ढलान वाली रनवे स्थितियां बताई जा रही हैं। इन प्रतिकूल परिस्थितियों में प्रतिभागियों को फिटनेस टेस्ट पूरा करने के लिए संघर्ष करना पड़ा। जो कि इन दुखद घटनाओं का कारण बना। सबसे अधिक मौत पलामू एयरपोर्ट पर दौड़ने वाले छात्रों की हुई है। छात्रों के अनुसार एयरपोर्ट में फ्लाइट टेकऑफ करने के लिए चढ़ाई वाला रन वे बनाया गया है। चढ़ाई पर दौड़ने के दौरान छात्रों की सांसे फूल जा रही है। दौड़ समतल जगह पर होनी चाहिए। छात्रों ने यह भी बताया की बहुत कम समय में 6 लाख छात्रों के दौड़ने की व्यवस्था की गई है। जिससे भारी मात्रा में अव्यवस्था देखी है। दौड़ सुबह या शाम को होनी चाहिए। पूर्व सरकार में उत्पाद सिपाही की परीक्षा हुई थी। अगर दौड़ से पहले लिखित परीक्षा हो जाती तो छात्रों की संख्या कम हो जाती और ये स्थिति देखने को नहीं मिलती। छात्रों के अनुसार जहां दौड़ हो रहे हैं वहां मेडिकल टीम की भी कोई खास व्यवस्था नहीं थी।आजसू पार्टी सरकार से मांग करती है की विभिन्न केंद्रों पर हुई मौतों की जांच के लिए एक उच्च-स्तरीय समिति का गठन किया जाए एवं यह सुनिश्चित हो है कि भविष्य में ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति न हो । राज्य सरकार से मृतकों के परिजनों को मुआवजा प्रदान करे । मौके पर युवा नेता अज़हर इस्लाम, पाकुड़ जिलाध्यक्ष आलमगीर आलम, जिला प्रवक्ता शेकशादी रहमतुल्ला, आईटी सेल प्रभारी सात्विक भगत और बरहरवा प्रखंड सचिव प्रणव साह मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!