Search

October 25, 2026 3:24 pm

लक्ष्य से अधिक शराब विक्रय कर विभाग ने राजस्व में किया इजाफा

47 करोड़,14 लाख 7 हजार 430 रुपए शराब की बिक्री करके उत्पाद विभाग ने शत प्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त किया

सतनाम सिंह पाकुड़।

पाकुड उत्पाद विभाग ने 2023-24 के वित्तीय वर्ष में तयशुदा लक्ष्य से अधिक शराब की बिक्री करने में सफलता पाई है । 2023-24 के वित्तीय वर्ष में पाकुड जिले भर में 47 करोड़ 14 लाख 7430 रुपए की शराब की रिकॉर्ड बिक्री हुई है जिसमे अगर पिछले साल के हिसाब से देखा जाए तो इस वितीय वर्ष में 15 करोड़ 75 लाख 65 हजार 7 रुपए अधिक का इजाफा हुआ है । गौरतलब हो कि विभाग को विगत वित्तीय वर्ष 2022-23 में जिले में शराब की बिक्री से 31 करोड़,38 लाख,42 हजार,430 रुपए की आमदनी हुई थी, जो 2023-24 में कई गुणा बढ़ी है । पिछले साल के हिसाब से उक्त विभाग ने इस साल 47 करोड़ से अधिक शराब की बिक्री कर सत प्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त किया है और इस अप्रत्याशित बिक्री से सरकार के राजस्व में भी काफी इजाफा हुआ है । बताते चले कि राजस्व में हुई इस वृद्धि का श्रेय एक्साइज सुपरिटेंडेंट आशुतोष कुमार एवं एसआई सन्नी तिर्की एवं मानव प्रदाता कंपनी R K and Company को जाता है क्योकि तीनों के प्रयास से ही ऐसा होना संभव हुआ है । राजस्व की इस वृद्धि को उत्पाद विभाग बड़ी सफलता के रूप में देख रहा है एवं इसे इस साल का बेहतर प्रदर्शन भी मान रहा है ।

img 20240403 wa00066116217751784020969
सन्नी तिर्की,अवर निरीक्षक,उत्पाद विभाग
img 20240403 wa00056530156966407066727

एक्साइज सुपरिटेंडेंट आशुतोष कुमार

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!