सतनाम सिंह
पाकुड़। वुधवार को आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत प्रस्तावित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के तहद उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने पुलिस अधीक्षक एच. पी. जनार्दनन के साथ गोकुलपुर हटिया स्थित बाजार समिति का निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने बाजार समिति में उपलब्ध सुविधाओं, लगाए जाने वाले स्टॉल, लोगों के बैठने की व्यवस्था, स्टेज, ग्रीन रूम, डी एरिया, मीडिया सेल, शिलापट्ट, फायर सेफ्टी, यातायात व्यवस्था आदि के संबंध में अधिकारियों के साथ चर्चा करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन के संबंध में कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।मौके पर उप विकास आयुक्त मो० शाहिद अख्तर, सहायक समाहर्ता कृष्णकांत कनवाड़िया, भूमि सुधार उप समाहर्ता राजीव कुमार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अजय सिंह बड़ाईक, स्थापना उप समाहर्ता विकास कुमार त्रिवेदी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, प्रशासक, पाकुड़ एसडीपीओ अजीत कुमार विमल एवं नगर परिषद राजकमल मिश्रा समेत अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।






