Search

April 17, 2026 12:36 pm

डोर-टू डोर चल रहे पोलियो अभियान का उपायुक्त ने किया निरीक्षण।

राजकुमार भगत

उपायुक्त मनीष कुमार ने 08 दिसम्बर से 10 दिसम्बर तक चलने वाली पोलियो अभियान के अंतिम दिन नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत छोटी अलीगंज में घर-घर जाकर पोलियो की दो बूंद पिलाई जाने का निरीक्षण किया। पोलियो अभियान के पहले दिन जन्म से 5 साल तक के बच्चों को बूथों पर बच्चों को खुराक पिलायी गयी। वहीं दूसरे व तीसरे दिन घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलायी जा रही है का निरीक्षण सिविल सर्जन की उपस्थिति में किया। उन्होंने सिविल सर्जन से कहा कि पोलियो अभियान में किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए। उन्होंने लोगो से पोलियो अभियान में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पोलियो ऐसी बीमारी है जिससे पूरे जीवन पर असर करता है। दो बूंद ज़िन्दगी के इस खुराक से एक भी बच्चा छूटे ना, यह सुनिश्चित किया जाए।

img 20241210 wa00547422865215604946268

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!