उपायुक्त ने दिए समस्याओं के जल्द समाधान करने का आश्वासन
अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों की जांच कर उचित कार्रवाई करने का दिया निर्देश।
राजकुमार भगत
उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में मंगलवार को जनता दरबार का आयोजन कर लोगों की समस्या से अवगत हुए। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे लोगों ने उपायुक्त को अपनी-अपनी समास्याओं से अवगत कराते हुए समाधान हेतु अनुरोध किया। उपायुक्त महोदय ने प्राप्त समास्याओं का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवेदन अग्रसारित करते हुए जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिया। जनता दरबार में आंगनबाड़ी सहायिका चयन से संबंधित, जमीन से संबंधित, आपूर्ति विभाग, रोजगार, आवास, जलसहिया, कल्याण विभाग से संबंधित मामले के अलावा विभिन्न आवेदन प्राप्त हुए। उपायुक्त महोदय ने सभी आवेदनों का बारीकी से अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को जांच कर उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रतिपुष्टि उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करें। जिससे शिकायत के रूप में मिले आवेदन का समाधान जल्द किया जा सके।





