Search

November 25, 2026 12:38 pm

उपायुक्त मनीष कुमार ने वार्ड-स्तरीय सेवा शिविर को बनाया जवाबदेही का मॉडल, मौके पर ही दिलाईं त्वरित सेवाएँ

पाकुड़ जिले में सेवा का अधिकार सप्ताह के तहत आयोजित विभिन्न सेवा शिविरों में आज व्यापक जनभागीदारी देखने को मिली। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 13 स्थित वीर कुंवर सिंह भवन में पहुंचे उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने शिविर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और लाभुकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं को सुना। उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य है कि सरकार की सभी सेवाएँ और योजनाएँ लोगों के द्वार तक सरलता और पारदर्शिता के साथ पहुँचें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविरों में उपस्थित हर व्यक्ति की समस्या का त्वरित समाधान हो तथा वृद्ध, दिव्यांग और जरूरतमंद लोगों को प्राथमिकता दी जाए। उपायुक्त ने यह भी स्पष्ट किया कि पहले से आवेदन किए हुए लाभुकों को ऑन-द-स्पॉट प्रमाणपत्र और सेवाएँ देकर उनकी परेशानी कम करना प्रशासन की शीर्ष प्राथमिकता है। जिलेभर में आयोजित सेवा शिविरों में सभी विभाग सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं और लाभुकों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी के साथ त्वरित सेवा उपलब्ध करा रहे हैं। निरीक्षण के दौरान कोषागार पदाधिकारी सुश्री सारती टोपनो, उत्पाद अधीक्षक श्री आशुतोष कुमार, खनन निरीक्षक श्री सुबोध कुमार सिंह और सिटी मैनेजर मनीष कुमार उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!