जल की समस्या को लेकर 72 घंटे के अंदर सभी गांव का सर्वे कर जमा करे रिपोर्ट,उपायुक्त।
प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)प्रखंड के सभागार में बुधवार को सभी जल सहिया , सहिया व सात पंचायत के मुखियाओं के साथ उपयुक्त मृत्युंजय कुमार बरनवाल की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से उपयुक्त बरनवाल ने सभी जल सहिया व सहिया दिदीयो से डायरिया के बारे में जानकारी लिया ।ओर कहा कि डायरिया क्या होती है और कैसे होती है। क्या कारण है डायरिया फैलते की । दीदी ने बताया कि यहां के ग्रामीण झरना का पानी पीते हैं। खुले कुएं का पानी पीते हैं जिस कारण से आए दिन क्षेत्र में डायरिया से लोग पीड़ित होते हैं। वही उपयुक्त बरनवाल ने पानी की समस्या को लेकर पीएचडी विभाग व बीडीओ को आवश्यक दिशा निर्देश दिया कि जहां भी झरना से लोग पानी पीते हैं । जहां सड़क की व्यवस्था है तो उसे गांव में बोरिंग होगी ।जिस गांव तक सड़क की व्यवस्था नहीं है उसे गांव में कुक की निर्माण होगी। जिस जिस गांव में सड़क के कारण शुद्ध पेयजल की व्यवस्था नहीं हो पा रही है वैसे सभी गांव का सर्वे कर 72 घंटा के अंदर देने का आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। ताकि सभी गांव में स्वच्छ पानी मिले और कोई भी व्यक्ति बीमार ना पड़े। साथ ही सभी जलसहिया व सहिया दिदीयो को कहा कि जिस गांव के ग्रामीण झरना व झरना कूप का पानी पीते हैं उस गांव में बैठक कर ग्रामीणों को जागरूक करना है ।साथ ही ग्रामीणों को कहना है कि जब भी पानी पिए वह पानी को गर्म कर ठंडी करके ही पिए ,नहीं तो यमराज को न्योता देना जैसा काम होगा। साथ ही जल सहिया को बताया कि जो भी कूप का पानी ग्रामीण पीते हैं उस कूप में महीना में एक बार ब्लीचिंग पाउडर जरूर डालें ताकि उसे पानी में पनपने वाले कीड़े मकोड़े मर जाए और पानी शुद्ध हो जाए। साथ ही सभी दीदीयो को कहा कि आज अस्पताल से ब्लीचिंग पाउडर, ओआरएस व डायरिया का गोली लेकर अपने साथ गांव जाए। हमेसा दवा अपने पास जरूर रखें, जरूरत पड़ने पर तुरंत मरीजों को ओआरएस व डायरिया की गोली दें ओर इसकी सूचना तुरंत स्वास्थ्य विभाग को दें। ताकि लोगों की ससमय इलाज हो सके। साथ ही सभी जलसहिया व सहिया दिदीयो को कहा कि गांव में होने वाली बैठक व कुआं में डालते हुए ब्लीचिंग की फोटो खिंच कर भेजें। कहा कि सहिया व जलसहिया का फोन नंबर सभी ग्रामीणों के पास रहना चाहिए। साथ ही 108 एंबुलेंस के बारे में भी जानकारी ग्रामीणों को होनी चाहिए। उपयुक्त बरनवाल ने दो ब्लॉक टेनेटिव (बीटीटी) रीना रक्षित व अमित कुमार मंडल को शौकोज कर दिया है। क्षेत्र में अच्छे ढंग से काम नहीं करने के कारण सोकौजकिया गया। साथ ही सभी सहिया व जलसहिया को भी कड़ी हिदायत दिया गया कि अब किसी भी गांव में डायरिया से अगर एक भी मौत होती है या गांव में डायरिया फैलती है तो सीधे टर्मिनेट कर दिया जाएगा। रहम की कोई गुंजाइश नहीं रहेगी।वही एमवॉइसी डॉ एसके झा ने सभी सहिया व जल सहित दिदीयो को बताया कि कुआं में एक माचिस का डब्बा में ब्लीचिंग पाउडर लेकर एक बाल्टी में घोलकर कुआं में डालना है। एक महीना में एक बार ब्लीचिंग पाउडर कुआं में जरूर डालें। साथ ही बताया कि डायरिया से बचने के लिए वासी भात का उपयोग न करें, हमेशा गर्म भात ही खाएं, पानी को गर्म करके ही पिए, जिससे डायरिया से लोग बच सकेंगे। मौके पर बीडीओ श्रीमान मरांडी, कार्यपालक अभियंता राहुल श्रीवास्तव,प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मुकेश बेसरा, पीएचडी कनीय अभियंता जेम्स मुर्मू,केसी दास सहित अन्य लोग मौजूद थे।






