जबरदाहा पंचायत में आयोजित सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में उपायुक्त के सौंपा आवेदन।
जितेंद्र यादव
हिरणपुर (पाकुड़) हिरणपुर व लिट्टीपाड़ा के चार पंचायतो को मिलाकर नगर पंचायत बनाने को लेकर झारखण्ड राज्य आंदोलनकारी दिगम्बर साहा ने मंगलवार को जबरदाहा पंचायत में आयोजित सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में उपायुक्त के नाम आवेदन देकर मांग की है। आंदोलनकारी ने कहा कि हिरणपुर बाजार में चार पंचायत समाहित है। इसमे हिरणपुर के दो पंचायत सुंदरपुर , हाथकाठी व लिट्टीपाड़ा के कमलघाटी व जबरदहा पंचायत शामिल है। हिरणपुर सरकारी मवेशी हाट भारतवर्ष के एकमात्र प्रसिद्ध हाट है। जहाँ विभिन्न राज्यो के व्यापारी आकर व्यवसाय करते है। जिसे बाजार में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नही हो पा रहा है। बासुकीनाथ नगर पंचायत की तर्ज पर हिरणपुर के चारो पंचायतो को मिलाकर नगर पंचायत की दर्जा देने की दिशा में कार्य की जाय।





