Search

April 11, 2026 5:17 pm

जर्जर पुल बना राहगीरों के लिए मुसीबत, हर वक्त मंडरा रहा जान का खतरा।

राहुल दास।

हिरणपुर (पाकुड़): रानीपुर – डांगापाड़ा पीडब्लूडी पथ के गोपालपुर निकट जोरिया नाला में निर्मित बड़ा पुल क्षतिग्रस्त हो चुका है। जिसमे जानमाल की क्षति होने की प्रबल संभावना बनी है। इसको लेकर अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने उपायुक्त पाकुड़ को भी लिखित जानकारी दिया है। करीब 70 फिट का यह पूर्व करीब सात वर्ष पूर्व सम्बन्धित विभाग द्वारा करोड़ो की लागत से निर्माण किया गया था। वर्तमान में पुल के ऊपरी सतह टूटकर छड़ बाहर निकल गई है। जहां जगह जगह खाई बन चुका है। जिसमे पानी जमा रहता है। वही पुल को जोड़ने वाले एपरोच पथ में बड़े बड़े गढ्ढे बन गया है। जिसमे आये दिन वाहन दुर्घटना होते आ रहा है। वाहन चालक घायल भी हो रहा है। इस पथ पर पत्थर लदे भारी वाहनों की आवागमन से सड़क की स्थिति काफी दयनीय बन चुकी है। क्षतिग्रस्त पुल की मरम्मती कराना नितांत आवश्यक है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!