Search

October 11, 2026 1:25 pm

जिला परिषद अध्यक्ष ने “आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम में लिया भाग।

महेशपुर विधानसभा की जनता को सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का बताया लाभ।

एस कुमार

महेशपुर प्रखंड के शिवरामपुर पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष जूली खिस्टोमुनि ने सरकार की योजनाओं का लाभ बताया। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाएं जनता के लिए हैं और हमें उन्हें जनता तक पहुंचाना होगा। जिला परिषद अध्यक्ष ने कन्या दान योजना, अबुवा आवास, मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना, सर्वजन पेंशन योजना आदि के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि ये योजनाएं जनता के लिए हैं और हमें उन्हें जनता तक पहुंचाना होगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिवरामपुर पंचायत के मुखिया, महेशपुर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, और अन्य गणमान्य लोगों ने भाग लिया। जिला परिषद अध्यक्ष का स्वागत प्रखंड विकास पदाधिकारी महेशपुर ने बुके देकर किया। कार्यक्रम में संजय हांसदा, ज्यॉन मरांडी, राजीव हांसदा, भावेश टुडू, मुखिया राजू, मार्टिना मौजूद रहे।

img 20240910 wa00395173732131876000123

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!