Search

May 14, 2026 1:48 pm

उपायुक्त के अध्यक्षता में जिला प्रारंभिक शिक्षा समिति की हुई बैठक

पांच निजी विद्यालयों को मान्यता देने का लिया गया निर्णय

सतनाम सिंह

समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में मंगलवार को जिला प्रारंभिक शिक्षा स्थापना समिति की बैठक उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरनवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में निजी विद्यालय के मान्यता से संबंधित चर्चा की गई। बैठक में जिला शिक्षा अधीक्षक मुकुल राज ने बताया कि ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से पाकुड़ जिला अंतर्गत पांच निजी विद्यालयों का आवेदन प्राप्त हुआ है, जो आर0टी0ई0 नियमों की अहर्ता पूरा करते हैं । बैठक में उक्त प्राप्त विद्यालयों के आवेदन पर विचार करते हुए आर0टी0ई0 2011 के कागजातों की जांच की गई। साथ ही उक्त पांच विद्यालयों के मान्यता देने निर्णय लिया गया। बैठक में उपस्थित सांसद प्रतिनिधि तीनों विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि के साथ-साथ उप विकास आयुक्त, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक उपस्थित रहे।

img 20240213 wa00372559606446442766844

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!