Search

May 16, 2026 7:52 pm

जिला स्तरीय अंतर विद्यालय प्रतियोगिता, छात्राओं ने दिखाया दमदार प्रदर्शन।

इकबाल हुसैन

महेशपुर/पाकुड़: कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, कैराछत्तर में शनिवार को जिला स्तरीय अंतर विद्यालय प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पाकुड़ जिले के सभी प्रखंडों से आई कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के अंतर्गत निबंध लेखन, क्विज, कविता पाठ और मंच संचालन जैसी विभिन्न विधाओं का आयोजन किया गया। छात्राओं ने हर गतिविधि में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और बेहतर अभिव्यक्ति कौशल का परिचय दिया, जिससे पूरा वातावरण उत्साह और प्रतिस्पर्धा की भावना से भर उठा। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि एपीओ रघुबर तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए बेहद जरूरी हैं। इससे उनमें आत्मविश्वास बढ़ता है और वे अपनी प्रतिभा को बेहतर तरीके से निखार पाती हैं। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना, उनकी अभिव्यक्ति क्षमता को सशक्त बनाना और मंच पर आत्मविश्वास को बढ़ावा देना है। पूरे आयोजन के दौरान छात्राओं का जोश और ऊर्जा देखने लायक रही, जिसने कार्यक्रम को सफल और यादगार बना दिया।

img 20260516 wa00164199067642870515663
img 20260516 wa00153431059135028576294

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!