Search

May 5, 2026 10:27 am

काँग्रेस युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने की कार्यालय में बैठक।

सुदीप कुमार त्रिवेदी

मंगलवार को पाकुड़़ जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस युवा जिला अध्यक्ष तस्लीम आरिफ उर्फ बुलेट की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित किया गया। उक्त बैठक में पाकुड़ युवा कांग्रेस के जिला, विधान सभा और प्रखण्ड कमिटी के पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओं ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की । आयोजित बैठक में झारखण्ड में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर इन्डिया गठबंधन प्रत्याशी को विजय दिलाने की दिशा में कई बिन्दुओं पर चर्चा की गई। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के समन्वयक (कोऑर्डिनेटर) मोहम्मद खुर्शीद खान ने कहा कि युवा कांग्रेस कमिटी के संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु यह बैठक आहूत की गई है। बैठक में कांग्रेस युवा कमिटी के जिलाध्यक्ष तस्लीम आरिफ उर्फ बुलेट, उपाध्यक्ष बेलाल शेख, मो० नसीम आलम, जलालुद्दीन शेख, असगर अली, मिलन मंडल, गणेश शाह, बड़का टुडू, रॉबिन मंडल , बेणेश्वर मुर्मू सहित युवा कांग्रेस कार्यकर्तागण मौजूद थे।

img 20240723 wa00148023812623777132136

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!