सुदीप कुमार त्रिवेदी
उपायुक्त पाकुड़ मृत्युंजय कुमार बरनवाल के आदेशानुसार एवं जिला परिवहन पदाधिकारी संजय पीएम कुजूर के निर्देश एवं नेतृत्व में थाना पाकुड़िया मे सभी दो पहिया एवं अन्य वाहन जांच अभियान चलाया गया l जिसमे मुख्य रुप से ऐसे वाहन चालक जो बिना हेलमेट, बिना ड्राइविंग लाइसेंस, बिना इन्शुरन्स एवं अन्य जरुरी कागजात के पाए गए उनसे मोटरवाहन अधिनियम 2019 के तहत दंड की राशि वसूल की गई । इस अभियान में कुल 31 वाहनों की विधिवत जाँच की गई। वाहन जाँच के क्रम में 18,500/-(अठारह हजार पांच सौ रूपये ) दंड स्वरूप वसूले गए वहीं कुल 12 जरुरत मंद लोगो को निःशुल्क हेलमेट वितरण किया गया l वाहन जाँच कार्यक्रम में उपस्थित पाकुड़िया थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधन रितेश कुमार सिंह, रोड इंजीनियर एनालिस्ट अज़हद अंसारी, आईटी अस्सिटेंट अमित कुमार एवं अन्य उपस्थित रहे l





