Search

April 30, 2026 1:43 pm

कालाजार उन्मूलन को लेकर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने महिला पर्यवेक्षिका के साथ की बैठक।

राजकुमार भगत

बुधवार को जिला समाज कल्याण पदाधिकारी की अध्यक्षता में पाकुड़ जिला अंतर्गत सभी महिला पर्यवेक्षिकाओं के साथ कालाजार उन्मूलन को लेकर बैठक की।
वहीं पीसीआई से आरएमसी मोहम्मद अनीस के द्वारा कालाजार उन्मूलन से संबंधित जानकारी दी गई। कालाजार के फैलाव, रोकथाम, उपचार, सेविका के द्वारा ग्रामीणों में जागरूकता लाने एवं कालाजार कीटनाशी में सहयोग करने से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने सभी महिला पर्यवेक्षिकाओं को निर्देश दिया गया की प्रखंड स्तर के हर बैठक में सेविकाओं को इस बीमारी से बचने हेतु जागरूक किया जाए। साथ ही क्षेत्र में इन बीमारियों से बचने से संबंधित ग्रामीणों को जागरूक किया जाए। कालाजार उन्मूलन में सहिया की अहम भूमिका है। सभी से समन्वय स्थापित कर लोगों को कालाजार एवं इसके उपचार के प्रति जागरूक करें। कालाजार से बचने के लिए गांव के लोगों को यह बताने की जरूरत है कि उन्हें क्या और क्या नहीं करना चाहिए। बचाव के लिए चल रहे छिड़काव में योगदान दें। बरसात से पूर्व ग्रामीण क्षेत्रों में मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है। इस बात को ध्यान में रखकर छिड़काव किया जाए।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!