Search

June 17, 2026 11:56 pm

“डोर-टू-डोर अभियान से बाल विवाह पर कसी नकेल, सिद्धार्थ नगर में विधिक जागरूकता की अलख”

पाकुड़ | बाल विवाह जैसी सामाजिक कुप्रथा के खिलाफ जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से गुरुवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पाकुड़ द्वारा एक विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान झालसा के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह प्राधिकार अध्यक्ष शेषनाथ सिंह एवं रूपा बंदना किरो के मार्गदर्शन में संचालित हुआ।
अभियान के तहत पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) कमला रॉय गांगुली ने सिद्धार्थ नगर और नया टोला में घर-घर जाकर लोगों को बाल विवाह से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बाल विवाह न केवल एक सामाजिक अपराध है, बल्कि यह बच्चों के भविष्य के साथ भी खिलवाड़ है।
उन्होंने ग्रामीणों को शिशु सुरक्षा योजना, स्पॉन्सरशिप स्कीम जैसी लाभकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराया और आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र जैसे आवश्यक दस्तावेजों की महत्ता को भी रेखांकित किया। कमला रॉय ने लोगों से अपील की कि डिजिटल युग में बाल विवाह जैसे अपराधों को न केवल रोका जाए, बल्कि इसकी सूचना तत्काल स्थानीय थाना या प्रशासन को दी जाए।

img 20250703 wa00456463425481716506820

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!