Search

October 11, 2026 12:26 pm

दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने थामा झामुमो का दामन।

राजकुमार भगत

झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्याम यादव एवं जिला सचिव सुलेमान बास्की के समक्ष झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला कार्यालय धनुष पूजा पाकुड़ में विजय राजवंशी, नागेश्वर राजवंशी चिंटू राजवंशी मातलु राजवंशी समीर राजवंशी आनेकुल शेख, आलीम सेख, नूर अमीन सेख, सेनारुल सेख, लालचंद सेख सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने झामुमो का दामन थामा। सभी कार्यकर्ता पाकुड़ सदर प्रखंड के चेंगाडांगा पंचायत अंतर्गत पिलली पुर गांव के हैं भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं को सम्मान नहीं दिया जाता है एवं कार्यकर्ताओं के साथ सौतेला व्यवहार किया जाता है जिसको लेकर कार्यकर्ताओं में रोष एवं क्षोभ व्याप्त है इससे आहत होकर हम सभी कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष श्याम यादव एवं जिला सचिव सुलेमान बास्की के समक्ष झारखंड मुक्ति मोर्चा में योगदान किये है और पार्टी का सच्चा सिपाही बनकर जो भी दायित्व दिया जाएगा उसे निभाएंगे।

img 20240911 wa00224962169486799662694

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!