प्रशांत मंडल
Also Read: डेडीकेटेड प्रीमियर स्कूल में वार्षिक परिणाम दिवस, ग्रेजुएशन डे व ओलंपियाड सेलिब्रेशन का आयोजन
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) जिला परिवहन पदाधिकारी संजय पीएम कुजूर ने शुक्रवार को कागजात के अभाव में दो ट्रक को जब्त कर थाना को सुपुर्द कर दिया। जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या टीएन 60ए एल 2352 एवं बीआर 06 जीएफ 0877 हिरणपुर थाना क्षेत्र के क्रेसर से गिट्टी लोड कर बिहार जा रहा था ठीक लिट्टीपाड़ा तिलका मांझी के समीप जिला परिवहन पदाधिकारी ने गाड़ी को रोक कर चालक से आवश्यक कागजात की मांग किया परंतु चालक द्वारा प्रयाप्त कागजात नहीं दिखा पाया। डीटीओ श्री कुजूर ने बताया कि कागजात के अभाव में दोनों गाड़ी को जब्त किया है फाइन के पश्चात् छोड़ा जाएगा।





