Search

April 30, 2026 12:34 pm

पाकुड़ पुलिस की पहल से अपनी शिकायत को लेकर अब जनता को भटकना नहीं पड़ेगा

एक ऐसी कार्य योजना जिसमें किसी भी शिकायतकर्ता की शिकायत जब तक दूर नहीं हो जाती और वह संतुष्ट नहीं हो जाता तब तक उसकी फाइल बंद नहीं होंगी: एसपी

यासिर अराफ़ात

पाकुड़ : क्षेत्र के लोगों के लिए एक राहत भरी खबर है. पाकुड़ एसपी प्रभात कुमार ने एक अनोखी पहल शुरू की है. क्षेत्र के लोगों को शिकायत और समस्याओं से छुटकारा देने के लिए हर महीना पाकुड़ पुलिस द्वारा जन शिकायत निवारण का आयोजन होगा. जो सितंबर 10 तारीख से शुरू होने जा रहा है.शुक्रवार को एसपी प्रभात कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए पत्रकारों को बताया कि यह एक ऐसी कार्य योजना है जिसमें किसी भी शिकायतकर्ता की शिकायत जब तक दूर नहीं हो जाती और वह संतुष्ट नहीं हो जाता तब तक उसकी फाइल बंद नहीं होंगी . इसके लिए वकायदा एक टीम गठित की गई है जो इन शिकायतकर्ता की शिकायत पर नजर बनाए हुए रखेगी. एसपी ने आगे बताया कि शिकायतकर्ता अपनी शिकायत सोशल मीडिया के माध्यम से एक्स हैंडल ( ट्विटर) जो पाकुड़ पुलिस के नाम से है साथ ही फेसबुक और व्हाट्सएप के जरिए भी अपनी शिकायत कर सकता है. सभी शिकायतकर्ताओं को शिकायत की पर्ची भी दी जाएगी. अब लोगों को ज्यादा भटकना नहीं पड़ेगा. एक शिकायतकर्ता की शिकायत का निवारण जब तक नहीं हो जाता तब तक राज्य स्तरीय टीम शिकायतकर्ता से उसकी शिकायत का फीडबैक तथा उसकी संतुष्टि नहीं मिल जाती तब तक उसकी शिकायत की फाइल बंद नहीं होगी.

img 20240906 wa00314702081735895675254

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!