बजरंग पंडित
पुलिस निरीक्षक की अध्यक्षता में मुफस्सिल थाना परिसर में आगामी दुर्गा पूजा त्यौहार को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में थाना क्षेत्र के पूजा कमेटी के अध्यक्ष, सचिव, क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति और स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
बैठक में पुलिस निरीक्षक ने पूजा समितियों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में पूजा आयोजन के लिए आवश्यक निर्देश दिए। पूजा समिति के सदस्यों ने भी अपने सुझाव सामने रखे। सभी लोगों ने प्रशासन के निर्देशों का पालन करने का निर्णय लिया। इस बैठक का उद्देश्य दुर्गा पूजा के दौरान शांति और सुरक्षा बनाए रखना है। पुलिस प्रशासन ने पूजा समितियों को आवश्यक सहयोग और सुरक्षा प्रदान करने का आश्वासन दिया। शांति समिति की बैठक में थाना प्रभारी ने बताया कि थाना क्षेत्र में शांति बहाल को लेकर पुलिस पूरी तरह तैयार है।







